ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

हवाई पट्टी पर अवैध कब्जे के खिलाफ गरजा बुल्डोजर

फोर्स की मौजूदगी मे पड़िला हवाई पट्टी की जमीन से अधिकारियों ने हटवाया अवैध कब्जा

हवाई पट्टी पर अवैध कब्जे के खिलाफ गरजा बुल्डोजर

 

फोर्स की मौजूदगी मे पड़िला हवाई पट्टी की जमीन से अधिकारियों ने हटवाया अवैध कब्जा

प्रयागराज, थरवई क्षेत्र के पड़िला मे स्थित हवाई पट्टी पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। उदयचंद्रपुर गांव से सटी हुई है हवाई पट्टी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को रक्षा संपदा के अधिकारियों व प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध कब्जा हटवाया गया। यह जमीन सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के गेट संख्या-2 के पास है। स्थानीय व्यापारियों ने लोहे की गोमतीलगा कर व टीन शेड लगा कर दुकान संचालित कर रहे थे। रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। क्षेत्रीय व्यापारियों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई तो वहां मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रखी। जेसीबी मशीनों की सहायता से दो दर्जन से अधिक लोहे की पक्की गोमती टीन सेड व दुकानों के सामने बनाए गए पक्के चबूतरे को तोड़कर अतिक्रमण खाली कराया गया। इस संयुक्त अभियान में रक्षा संपदा विभाग व तहसील सोरांव की राजस्व टीम, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ कहां कि सेना की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। इसी तरह आगे भी कार्रवाई की जाती रहेगी। इस कार्यवाही से जो दुकानदार वहां पर वर्षो से रोजगार कर रहे थे। उनका रोजगार छिन जाने से मायूस नजर आए। रक्षा संपदा के अधिकारी रंजीत कुमारयादव,अरविंद कुमार यादव,अंकित यादव, ने कहा की हवाई पट्टी की भूमि पर किसी भी प्रकार से अवैध अतिक्रमण न किया जाए। क्यो कि यह भूमि रक्षा मंत्रालय की है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button