ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए युवक ने लॉकअप में कटा अपना गला घटना के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

घटना के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए युवक ने लॉकअप में कटा अपना गला

घटना के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

प्रतापगढ़। मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए एक युवक ने लॉकअप में अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

युवक की पहचान कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी 24 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसे चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने लाई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे पांच दिन पहले ले गए थे और पूछताछ के दौरान प्रताड़ित कर रहे थे।बृहस्पतिवार भोर में लॉकअप में बंद शिवम सिंह ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे रायबरेली एम्स पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दीप नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने सीओ कुंडा अमरनाथ को मामले की जांच सौंपी है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शिवम तक धारदार हथियार कैसे पहुंचा और उसने किस हथियार से गला काटा। पुलिस के अनुसार, शिवम पहले भी बाइक चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button