ब्रेकिंग
विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ।
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

गले पर निशान मिलने से फैली सनसनी, एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

हथिगवां में चारपाई पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

गले पर निशान, मौके पर एसपी समेत फोरेंसिक व SOG टीम पहुंची

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के तुला के पुरवा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पत्नी ने गले पर निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवी दीन रोज की तरह शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर सोने चले गए थे। परिवार में उनकी पत्नी रीना (38), बेटा मयंक (7) और बेटी मानसी (5) हैं। सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब पत्नी रीना उन्हें जगाने पहुंची तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले।

पति की हालत देख रीना की चीख निकल गई और देखते ही देखते परिजन व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजनों के मुताबिक मृतक के गले पर स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पतली डोरी या धागे से गला कसकर हत्या की हो सकती है। पत्नी ने भी साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर, एडिशनल एसपी बृजनंदन राय, सीओ अमर नाथ गुप्ता, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसओजी टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

फोरेंसिक टीम ने चारपाई और आसपास के इलाके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग दहशत में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, रंजिश और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button