ब्रेकिंग
प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रानीगंज में झूठी लूट का पुलिस ने किया खुलासा, वादी निकला खुद मास्टरमाइंड

झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने वालों पर सख्त--- एसपी दीपक भूकर

रानीगंज क्षेत्र में झूठी लूट का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला खुद लूट का मास्टरमाइंड

प्रतापगढ़। थाना रानीगंज क्षेत्र में हुई कथित लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज सच्चाई सामने लाई है। पुलिस जांच में पता चला कि “लूट” की कहानी वादी ने खुद रची थी। थाना रानीगंज निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने अपने साथी गोलू सिंह उर्फ शेखर सिंह के साथ मिलकर यह फर्जी लूट का नाटक किया था।

26 अक्टूबर को आशीष ने तहरीर दी थी कि पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर फायरिंग की और ₹6,500 व सोने की अंगूठी लूट ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर गठित स्वाट टीम और सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में रानीगंज पुलिस टीम ने जांच की तो सच्चाई खुल गई।

पूछताछ में आशीष ने कबूला कि एक युवती से चल रहे विवाद से छुटकारा पाने के लिए उसने झूठी लूट की योजना बनाई। साथी गोलू सिंह ने दो अन्य युवकों—रुद्राक्ष शुक्ला और श्याम मिश्रा—की मदद से नकली लूट और फायरिंग कराई। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, मोबाइल और अंगूठी बरामद कर ली गई है।

गोलू सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बाइट — एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि ऐसे मामलों में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button