ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

“पति को धोखा देकर प्रेमी संग अवैध संबंध, प्रेग्नेंट होने पर डॉक्टर ने रची हत्या की साजिश”

पुलिस ने इस मामले में प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस को गिरफ्तार भेजा जेल

प्रतापगढ़। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि विवाहिता का प्रेमी और डॉक्टर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मामले का खुलासा- 

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतू इलाके की रहने वाली विवाहिता का पति पिछले चार वर्षों से विदेश में रहता है। विवाहिता का प्रेम प्रसंग शादी से पहले से ही लालगंज इलाके के मोठीन जलेशरगंज निवासी इरफान पुत्र जलील से था। 4 महीने पहले विवाहिता गर्भवती हुई तो वह अपने ससुराल से 2 अप्रैल को ससुराल से प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंच गई।

गर्भपात के दौरान हुई थी मौत

गर्भपात के दौरान अधिक रक्तस्राव होने की वजह से जब उसकी मौत हो गई, तो डॉक्टर नफीस के साथ उसके प्रेमी ने शव को बस स्टॉप के पीछे गेहूं की खेत में फेंककर फरार हो गया। देर शाम जब महिला का शव मिला, तो 3 अप्रैल को पुलिस जांच में विवाहिता की शिनाख्त हुई।

पुलिस ने किया कार्रवाई- 

इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस निवासी सगरा सुंदरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचकर उसे भी सील कर दिया है। नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल जारी है।

पुलिस को चला अपराध का पता

एसपी डॉ०अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के ससुराल वालों ने उसके गायब होने के बाद अंतू थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button