ब्रेकिंग
प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रक्तदान संस्थान द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज अझारा प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया।

रक्तदान संस्थान द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 26 फरवरी।

हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज अझारा प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया।

रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय के माध्यम से रक्षा चैरिटेबल ब्लड सेंटर मऊआइमा प्रयागराज की रक्त कोष टीम द्वारा इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. फणींद्र नारायण मिश्रा (कार्यक्रम अधिकारी- राष्ट्रीय सेवा योजना) एवं डॉ. सीमा त्रिपाठी द्वारा किया गया।

रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष द्वारा एनएसएस के सभी छात्र-छात्राओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया गया। रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।

रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से आदर्श पांडेय, अखिलेश सिंह, लाल बहादुर वर्मा, अभय शर्मा, विदुषी शुक्ला, सुरेश कुमार पटेल, आयुषी यादव, क्रांति वर्मा, आकांक्षा गौतम समेत कई रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्थाध्यक्ष एवं रक्त केंद्र द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज के इस मौके पर निर्मल कुमार पांडेय, मेजर शक्ति आनंद, सूबेदार रामनिवास, डॉ. फणींद्र नारायण मिश्रा, डॉ सीमा त्रिपाठी,लैब टेक्नीशियन संध्या, शुभम कुमार, प्रवेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button