ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़प्रयागराजलखनऊ

कॉलेज जा रही छात्रा को अगवाकर मांगी पांच लाख की फिरौती

(प्रतापगढ़ उदयपुर,)। कॉलेज जा रही बीए की छात्रा को बदमाशों ने रास्ते में अगवा कर लिया। उसके भाई को फोटो के साथ मैसेज भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा सांगीपुर स्थित एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग परेशान होने लगे। शाम को छात्रा के भाई के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इसका उसे मैसेज भी भेजा गया। रुपये न देने पर छात्रा को जान से मार देने की धमकी दी गई। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर ननौती निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button