ब्रेकिंग
विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मैं मर रहा हूं ये दुनिया वाले हमें एक नहीं होने देंगे, मरने से पहले बनाया एक मिनट का वीडियो, फिर घर बालों को मिली मौत की खबर

मुरादाबाद के मनोज ने प्रेमिका के नाम एक वीडियो छोड़ा और फिर दुनिया से चला गया

 

मुरादाबाद : एक युवक ने प्रेमिका के नाम एक वीडियो छोड़ा और फिर दुनिया से चला गया। युवक मनोज जिस महिला से मोहब्बत करता था उसने उसके नाम एक वीडियो छोड़ा जिसमें साफ साफ कहा *ये दुनिया हमें एक नहीं होने देगी, मैं मरने जा रहा हूं तुम आराम से जिंदगी काटना। मेरे मरने की खबर मिले तो मरने के बारे में मत सोचना। तू अपनी जिंदगी जीना।* ये वीडियो वायरल करने के बाद उक्त युवक के मरने की सूचना मिली।

मुरादाबाद के बिलारी के गांव जट नंगला में रहने वाला मनोज पेशे से ट्रक ड्राइवर था मनोज का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर दिया। उसके बाद रात को मनोज का शव पेड़ से लटके होने की सूचना एक ग्रामीण के द्वारा परिजनों को मिली।

फोन पर कॉल आने के बाद गया था मनोज.

परिजनों के अनुसार शाम पांच बजे मनोज के फोन के फोन पर एक कॉल आई और वो चला गया लेकिन जब वापस नहीं आया तो काफी तलाश किया लेकिन रात में गांव के ही व्यक्ति से मनोज का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप ये सुसाइड नहीं है

परिजनों का कहना है कि मनोज का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। घरवाले उसकी शादी करना चाहते थे लेकिन महिला के संपर्क में होने के कारण वो मना कर देता था। महिला के परिवार वाले कई बार मनोज के साथ बदसुलूकी कर चुके हैं। आरोप है कि ये सुसाइड केस नहीं है हमारे भाई मनोज को मारकर पेड़ से लटकाया गया है। हमने पुलिस को तहरीर दी है उन सभी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

सूचना पर पहुंचे CO और कोतवाल

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिलारी राजेश तिवारी वा कोतवाल सतेंद्र सिंह मय फोर्स के पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है।

Moradabad manoj sucide
Moradabad manoj sucide

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button