ब्रेकिंग
दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बुकिंग कराकर छीन लिया ई रिक्शा, जांच में जुटी पुलिस कुंडा। ई रिक्शा की बुकिंग कराकर रिक्शा चालक को मारकर रिक्शा छीनकर बदमाश फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

(प्रतापगढ़ कुंडा) मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव का रहने वाला रंजीत गुप्ता पुत्र (29 वर्ष)पुत्र सदाशिव गुप्ता ई रिक्शा चलाता है। सोमवार को दोपहर में कुंडा से एक व्यक्ति ने उसका ई रिक्शा बुककर हीरागंज चलने को कहा। हीरागंज पहुंचने के बाद बुकिंग कराने वाला व्यक्ति ई रिक्शा चालक को लेकर इधर-उधर घूमता रहा।

फिर उसे लेकर झींगुर तिराहा की ओर चलने को बोला। जैसे ही वह जैतापुर मज़रे झींगुर गांव के बलीपुर-गोपालापुर मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही बुकिंग कराने वाले बदमाश ने रंजीत को पीटकर उसका ई रिक्शा और मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। मामलें की जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस जांच में जुट गई। इस संबंध में एसओ मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। सघनता के साथ जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button