ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

छात्र की आत्महत्या के मामले में को लेकर NSUI का प्रदर्शन,दिया 5 सूत्रीय ज्ञापन

छात्र की आत्महत्या के मामले में को लेकर NSUI का प्रदर्शन

प्रतापगढ़– एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर 5 सूत्रीय मांगपत्र जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा l

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनसारी में साधुरी शिरोमणि इण्टर कॉलेज में 12 वीं के छात्र शिवम सिंह को यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र न देने पर फीस न जमा करने की बात कहकर घर भेज दिया गया जहां देर रात छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कॉलेज के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य सहित दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।साधुरी शिरोमणि इण्टर कॉलेज, जेठवारा की मान्यता रद्द की जाए।क्या कॉलेज प्रशासन द्वारा मानक के अनुरूप 25% छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है l यदि नहीं तो इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

जिससे भविष्य में किसी कॉलेज द्वारा ऐसी घटना कारित न की जा सके l उन्होंने मांग किया कि मृतक छात्र के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्दमा चलाया जाए जिससे दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा व पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, एम.डी.पी.जी इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट,राघवेन्द्र तिवारी, आशीष शुक्ला, मो.दिलशाद, रियाज सुलतान, मो.ईदरिशी, अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, शिवपूरन वर्मा, हिमांशु वर्मा, विजय तिवारी, प्रभात रंजन, मानस तिवारी, वैभव पांडेय,अभिषेक पांडेय उपस्तिथि रहे l

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button