ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विकसित भारत के निर्माण में ‘एक देश एक चुनाव’ में है विकास की सार्थकता- प्रो0 विजय मिश्र

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय मिश्र हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत को लेकर आयोजित दो दिवसीय यूथ पार्लियामेण्ट को सम्बोधित कर रहे थे।

विकसित भारत के निर्माण में ‘एक देश एक चुनाव’ में है विकास की सार्थकता- प्रो0 विजय मिश्र

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 21 मार्च।

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय मिश्र हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत को लेकर आयोजित दो दिवसीय यूथ पार्लियामेण्ट को सम्बोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा मिश्रा व प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मिश्र ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

शिविरार्थी छात्रा प्रियांशी भारती, सुमन प्रजापति, अंशिका सरोज ने मां सरस्वती की वंदना तथा छात्रा आकांक्षा गौतम, शिवानी, प्रतिमा वर्मा ने स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सशक्त भूमिका को मजबूती देने का आहवान किया।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 डॉ0 शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने युवा शक्ति की सफलताओं का बखान किया।

निर्णायक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री जी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय मिश्र ने एक देश एक चुनाव के विषय पर युवा संसद को लेकर विषय प्रवर्तन किया।

निर्णायक मण्डल के प्रो0 पीयूषकांत शर्मा, प्रो0 किरन मिश्रा, प्रो0 अनीता पाण्डेय ने प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक बिंदुओं पर जागरूक किया।

जिला नोडल अधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में रायबरेली व सुल्तानपुर के प्रतिभागियों ने विषय पर अपने अपने विचार रखे। संचालन शिविरार्थी आदर्श पाण्डेय ने किया।

विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड उप सूचना निदेशक आरबी सिंह, इं0 जितेन्द्र त्रिपाठी, रमेश मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लोकतांत्रिक पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर प्रो. डॉ. राजकुमार पाण्डेय, डॉ. राजेन्द्र मिश्र, प्रो. डॉ. ऋचासुकुमार, शिवाकांत मिश्र, डॉ. गंगाधर मिश्र, डॉ. वाचस्पति मिश्र, डॉ. जितेन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. नीलू, राहुल मिश्र, दिनेश सिंह आदि रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button