ब्रेकिंग
ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर "जय जवान-जय किसान" का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माला पहनाकर श्रद्धान्जलि भी अर्पित की गईl

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 11 जनवरी।

इस अवसर पर “जय जवान-जय किसान” का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माला पहनाकर श्रद्धान्जलि भी अर्पित की गईl

इस उपवास का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मजदूरों को समय से काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों का जीवन संकट में है।

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के कोऑर्डिनेटर रविभूषण सिन्हा ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

नगर अध्यक्ष मो इस्तियाक ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सोच को दर्शाता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने अपने सम्बोधन में मांग किया कि मनरेगा में तत्काल पर्याप्त बजट आवंटन किया जाए, मजदूरी की दर बढ़ाई जाए तथा लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए। जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा।

इस अवसर पर वेदान्त तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ल, आद्या प्रसाद द्विवेदी, नफीस खान, रामशिरोमणि वर्मा, विजय प्रताप त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, मीरा देवी गौतम, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर, सुरेश कुमार सरोज, प्रवीण द्विवेदी, इन्द्रानंद तिवारी, मकरंद शुक्ल, सलमान खान, कृष्णा बिहारी शुक्ल, रियाज सुल्तान, शुभम मिश्र, डॉ दीपक शुक्ल, मौलान वाहिद, राजेन्द्र वर्मा, योगेश यादव, सरोज कश्यप, सुनीता सिंह पटेल, संतोष मिश्र सिंटू, चंद्रनाथ शुक्ल, डॉ स्वर्ण कमल त्रिपाठी, भवानी शंकर दूबे, अशोक सिंह, महेन्द्र भान सिंह, राकेश कुमार गौतम, मो वसीम, प्रकाश पांडेय, उमेश तिवारी, अबु शमा, विवेक पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, चरण सिंह यादव, मो कासिम, सुधांशु शुक्ल, महेंद्र मिश्र, मो असलम, रविन्द्र मिश्र, आशिक अली, रवि प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, पृथ्वीराज गौतम, लल्लू पाल, मुन्ना लाल यादव, सुरेश मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, मो सब्बीर,विक्रांत मिश्र,राहुल सरोज,दुर्गेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, राम मनोहर गौतम, दीपक यादव, गीता देवी, किशन सिंह, मो० दिलशाद, सुधीर तिवारी, आशीष यादव, शुभम शुक्ल, मो.सद्दाम, हजारी लाल वर्मा, अरविंद तिवारी, सगीर,
मो ईदरीश, मो फरीद, हरि लाल, कृष्णा कुमार दूबे, आशा देवी, आशीष गौतम इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button