ब्रेकिंग
प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर आनन्दवन के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा,जताई खुशी

इंकलाब जिंदाबाद,भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा कोना-कोना

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर आनन्दवन के बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा,जताई खुशी

इंकलाब जिंदाबाद,भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा कोना-कोना

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सफलता पर यहां पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया है।आपरेशन सिंदूर के सफलता पर शहर के शुकुलपुर शक्ति नगर स्थित आनन्द वन इण्टरमीडिएट कालेज के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर जश्न मनाते हुए केन्द्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इंकलाब जिंदाबाद ,भारत माता की जय *धन्यवाद धन्यवाद मोदी जी को धन्यवाद* के नारे लगाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भाजपा के जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र नाथ शुक्ल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों संग रैली में शामिल हुए।

प्रधानाचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि आतंकवाद का अब खत्मा होना ही चाहिए। पहलगाम आतंकी हमलें का सरकार ने बदला लेते हुए मुंहतोड़ जबाब देना का काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री व भारतीय सेना के अदम्य साहस की सराहना की है। कहा कि भारतीय सेना ने हमले में पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button