ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अपर जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण

अपर जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण

प्रतापगढ़। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी के आदेशानुसार आज अपर ज़िला जज/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने ज़िला कारागार का निरीक्षण किया एवं बंदीजन को विधिक जानकारी देते हुए जागरूक किया। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदीने बताया कि जिला कारागार में आज कुल 1070 बंदी निरुद्ध है जिसमें 982 पुरुष ,44 महिला ,तथा 44 किशोर बन्दी शामिल हैं ।विचाराधीन महिला बंदियों के साथ कुल 03 बच्चे रह रहे हैं । महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों का चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार में कौशल विकास मिशन केन्द्र,पुस्तकालय , महिला बैरिक और बाल चक्र, पाक शाला, लीगल एड क्लीनिक ,वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम सहित बैरकों तथा जेल परिसर की साफ सफाई , बन्दियों से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया । इस अवसर बंदियों से मिलकर उनके विचाराधीन फौजदारी मुकदमों और अपीलों के स्टेटस सम्बन्धी आवश्यक जानकारी ली गई ,जिससे उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क विधिक सहायता दिलाई जा सके ।इस अवसर पर जेल विजिटर विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट ने बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता व प्ली बार्गेनिन्ग के बारे में जागरूक किया। जेल विजिटर ने बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास मुकदमें एवं अपीलों आदि की पैरवी हेतु निजी अधिवक्ता न हों तो ऐसे लोग प्रार्थना पत्र के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता की माँग कर सकते हैं , इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा ।

इस मौके पर जेलर प्रिय कुमार मिश्र ने बताया कि जिस बन्दी द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की मांग लिखित या मौखिक की जाती है उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की सुविधा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि महिला बैरिक में महिला बन्दी के साथ जो बच्चे रह रहे हैं उनके स्वास्थ्य व खाने कपड़े दूध आदि की पूरी व्यवस्था की जाती हैं। निरीक्षण के पूर्व बन्दीगण को सुबह का खाना दिया जा चुका था ।शाम का खाना बन रहा था। सचिव ने जेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास मुकदमें की पैरवी हेतु निजी अधिवक्ता नहीं हैं उनको चिन्हित करके उनके नाम पता पूर्ण विवरण सहित प्राधिकरण कार्यालय को लिखित में अवगत कराएं, जिससे ऐसे बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके ।इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव सुमित पंवार ने जेल में निरुद्ध दो विचाराधीन बंदी जय प्रकाश को वर्ष 2025 की हाई स्कूल और ओम प्रकाश को इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किया ।इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ,जेलर प्रिय कुमार मिश्र ,डा0 मो0 आदिल मोबीन ,उप जेलर निखिल निमेश, उप जेलर ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, उप जेलर लाला राम वर्मा ,उप जेलर श्रीमती शारदा देवी, पी एल वी जुल्फिकार अली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button