ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

2 वर्ष की मासूम के साथ रेप ,पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर किया गिरफ्तार

2 वर्ष की मासूम के साथ रेप ,पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ – जिले में 2 वर्ष की मासूम के साथ हुए जघन्य रेप के मामले में पुलिस और रेपिस्ट के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान रेपिस्ट के दाहिने पैर में लगी गोली,अस्पताल में भर्ती।

पूरा मामला – थाना पट्टी क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिया के पास गुरुवार रात पुलिस और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी कुंदन पुत्र रामचंद्र निवासी गोपालपुर ठनेपुर, थाना पट्टी के दाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किए गए हैं।बताया गया कि आरोपी के खिलाफ 18 सितंबर को थाना पट्टी में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी।गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी पुलिस ने जगदीशपुर पुलिया के पास दबिश दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि पड़ोस के रहने वाला एक युवक 2 साल मासूम को लेकर बाग में ठहरने गया था जहां उसके साथ रेप जैसी जगह वारदात को अंजाम दिया उसके चीखने चिल्लाने के बाद जब घर वाले पहुंचे तो वह भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुड़ गई है।

बाइट—-मनोज रघुवंशी ( सीओ पट्टी)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button