ब्रेकिंग
आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महापुरुषों को उनकी जयंती पर कांग्रेस जनों ने याद किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

महापुरुषों को उनकी जयंती पर कांग्रेस जनों ने याद किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 2 अक्टूबर।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की और नफरत के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने और धार्मिक व जातिगत भेदभाव के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि गांधी जी द्वारा दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का नारा आज की राजनीति और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श हमें राष्ट्रहित में संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि आज भी गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ गोडसे की विचारधारा वाले लोग काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारधारा भारत की आत्मा है।

जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने कहा कि गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की अलख जगाएंगे।

नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तियाक ने कहा कि आज सभी को एकजुट होकर देशविरोधी ताकतों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज में भाईचारे, अहिंसा और किसानों-मजदूरों के हक की लड़ाई को लगातार मजबूत करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने की और संचालन कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने किया।

इस अवसर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, पशुपति उपाध्याय, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, ओम प्रकाश सरोज, सलमान खान, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव के.के शुक्ल, जिला प्रवक्ता फतेह बहादुर सिंह, जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव मो.दिलशाद, बेलाल अहमद, कपिल ओझा, मो. ईदरिशी, सुरेश दूबे, विशाल कुमार गौतम, इसरार अहमद, राम धन यादव, हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button