ब्रेकिंग
न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज माधव नगर के गोकुल बस्ती में हुआ भव्य पथ संचलन।

प्रयाग भाग दक्षिण के माधव नगर, गोकुल बस्ती में आज विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

प्रयागराज माधव नगर के गोकुल बस्ती में हुआ भव्य पथ संचलन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 7 अक्टूबर।

प्रयाग भाग दक्षिण के माधव नगर, गोकुल बस्ती में आज विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान उग्रसेन जी, नगर कार्यवाह माधव नगर रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच प्राण के विषय में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा संघ द्वारा समाज में किए जा रहे राष्ट्रनिर्माण कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान विजय जी, नगर संघचालक ने की। इस अवसर पर श्रीमान विक्रम जी एवं अतुल जी का विशेष योगदान रहा।

पथ संचलन गोकुल पार्क से प्रारंभ होकर डाले, रवि जी की आवाज, घुंघरू मार, कलश गार्डन, फूल सिंह का आवास, वंशपतिका, पांडे गली, मोहित चक्की, विधायक पूजा पाल जी का आवास होते हुए अतुल जी की आवाज से शुभ गैस एजेंसी के पास से होकर गोकुल पार्क के पश्चिमी गेट पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उषा जी, रेखा जी, पारुल जी, वीना जी, कल्पना जी, सरस्वती जी, मधु वर्मा जी एवं सोनम जी सहित समाज की बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष में समाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और संगठन की भावना से ओतप्रोत करने वाला रहा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button