ब्रेकिंग
यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता पाराशर जी की भागवत कथा के समापन दिवस में पहुंचे राजा भैया के बड़े सुपुत्र बड़े राजा कुंवर शिवराज प्र... विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। पात्र व्यक्तियों पर ही निगाह डालते हैं प्रभु दिलेरगंज की भागवत कथा में बोले पाराशर जी महराज महिला अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर परिजनों का हंगामा,परिजनों ने बच्चे के DNA टेस्ट करने की माँग सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 9 दिसंबर से शुरू राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीप्रतापगढ़

बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता

बच्चों ने अपनी प्रतिभा से किया चकित, 10 बच्चे हुए चयनित मोमेंटो और पुस्तक देकर किया गया उत्साह वर्धन

बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता 

 

बच्चों ने अपनी प्रतिभा से किया चकित, 10 बच्चे हुए चयनित मोमेंटो और पुस्तक देकर किया गया उत्साह वर्धन

 

प्रतापगढ़ कुंडा, बाबागंज ब्लाक के ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरिकपुर में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाबागंज ब्लाक क्षेत्र से 116 बच्चे पंजीकृत किए गए थे। जिसमें 116 बच्चों में से 97 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 बच्चों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ 10 ( top ten ) बच्चों का प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से चयन किया। विजेता बच्चे आराध्या सरोज, रिया, अश्वनी सरोज, आयुष पाल, अहम मिश्रा, अनुज पाल रिया पटेल, दीप्ति सरोज, सलोनी, अर्पित पाल आदि बच्चों को मोमेंटो और लुसेंट की साइंस पुस्तक मुख्य अतिथि बीईओ आशीष मिश्रा के हाथों सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रतियोगिता के प्रति आत्म विश्वास का बढ़ाता है। ऐसे बच्चे आगे चलकर बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन में कच्छ निरीक्षक मिथिलेश कुमार, बाबूलाल, विनीत त्रिपाठी, आनंद मिश्रा एवं दिलीप कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button