ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो को अस्पताल पहुॅचाने वाले गुड्स सेमेरिटन को किया जाये पुरस्कृत

सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करायें— डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित एवं कम करने के लिये सड़क सुरक्षा नियमों का सभी से कड़ाई से अनुपालन करायें एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

बैठक बताया गया कि 8 ब्लैक स्पाट है जिस पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर विजिट करें और आवश्यक कार्यवाही करते हुये 15 दिवस के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एनएच व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़कों पर झाड़ियों की साफ-सफाई करायी जाये और इसका प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि शहरों में किये गये अतिक्रमण पर आवश्यक कार्यवाही की जाये। शहर में जाम की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकुम्भ के दौरान जो भी यातायात के नियम लागू किये गये थे उसी के अनुरूप यातायात के नियमों का पालन किया जाये जिससे शहरों में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।

बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को चिकित्सालय में पहुॅचाने व उनका सहयोग करने वाले व्यक्तियों (गुड्स सेमेरिटन) में 04 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि घायल व्यक्तियो को अस्पताल पहुॅचाने वाले गुड्स सेमेरिटन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राह-वीर योजना के तहत निर्धारित प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये उपलब्ध करायी जाये। डीएम ने परिवहन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेज रफ्तार तथा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। बैठक में प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता ओ0पी0 चौरसिया, एआरटीओ बी0के0 सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button