ब्रेकिंग
कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ...
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल

तहसील दिवस में अचानक पहुंचे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय मिश्र, जाम से जूझने के बाद पहुंचे तहसील—लापरवाह कर्मचारियों को लगाई फटकार

कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल

तहसील दिवस में अचानक पहुंचे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय मिश्र, जाम से जूझने के बाद पहुंचे तहसील

 

कुंडा कस्बे की बदहाल यातायात व्यवस्था शनिवार को उस समय सबके सामने खुलकर आ गई जब प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी प्रयागराज अजय मिश्र अचानक तहसील दिवस में पहुंच गए। कस्बे में लगे भीषण जाम के कारण दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला भी कुछ देर तक जाम में फंसा रहा, जिससे स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई।

बताया जाता है कि मंडलायुक्त और आईजी के अचानक कुंडा पहुंचने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। जाम से निकलकर तहसील पहुंचे दोनों अधिकारियों ने तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।

तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, राजस्व से जुड़े मामलों और अन्य समस्याओं की शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय मिश्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

करीब एक घंटे तक शिकायतें सुनने के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी वापस प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान कुंडा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अव्यवस्था की समस्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को जब मंडलायुक्त और आईजी जैसे बड़े अधिकारी भी इसी जाम का शिकार हो गए तो यह साफ हो गया कि कुंडा में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को अब गंभीर और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button