ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
Global भारत न्यूज़अपराधदिल्ली/NCR

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले का गुजरात कनेक्शन, जनसुनवाई के दौरान हमला

आरोपी गिरफ्तार लेकिन सुरक्षा की खुली पोल एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ इस तरह खिलवाड़

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले का गुजरात कनेक्शन, जनसुनवाई के दौरान हमला

आरोपी गिरफ्तार लेकिन सुरक्षा की खुली पोल एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ इस तरह खिलवाड़

ग्लोबल भारत डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जन सुनवाई के दौरान एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया। सीएम रेखा पर हुए हमले की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। जनसुनवाई के दौरान सीएम आवास पर हमला करने वाला शख्स राजकोट का रहने वाला राजेश भाई खिमची बताया जा रहा है। अब ये पता लगाना बाकी है कि क्या खिमची किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है और क्या कारण है हमले का जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। इधर भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़े चूक का मामला है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के मामले में मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक शख्स जनसुवाई में आया और कुछ कागजात दिखाने के लिए लिए सीएम के पास पहुंचा। कागजात दिखाते हुए वह तेज आवाज में बोलने लगा और मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तत्काल दबोच लिया और सिविल लाइन थाने ले गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस एक एक कड़ी जोड़ने में व्यस्त हो गई उधर घटना की आंतरिक जांच भी कराई जाएगी कि मामले में चूक कैसे हुई। राजेश भाई खिमची के पॉलिटकल कनेक्शन तलाशे जा रहे है। फिलहाल सीएम पर हुए हमले को लेकर मामला गरमा गया है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button