ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।

सदर विधानसभा क्षेत्र के महुली बाजार स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा समारोह दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 19 जून

सदर विधानसभा क्षेत्र के महुली बाजार स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा समारोह दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों के साथ वृद्धाश्रम के सैकड़ो बुजुर्गों ने मिलकर केक काटा। इसके बाद सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया और फल वितरण किया गया।

उपस्थित सभी लोगों ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मजबूत पैरोकार, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

एक ऐसे महामानव जिन्होंने ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ को राष्ट्रीय नारा बना दिया, देश के युवाओं को नया नजरिया दिया, युवाओं-किसानों-माताओं-बहनों और मजदूरों के संघर्ष को ताकत और विश्वास दिया।

जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा व जिला उपाध्यक्ष आर.पी.वर्मा ने कहा कि देश और समाज की उन्नति एवं विकास में राहुल गांधी जी का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।संवैधानिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी, सामाजिक न्याय के सशक्त हस्ताक्षर एवं करोड़ों युवाओं की प्रेरणा भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश की आवाज को निर्भीकता से उठाने का संकल्प जनविश्वास का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेंद्र शुक्ला, लोहा सिंह, काशी नारायण मिश्रा, सरोज कश्यप, डॉ.अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव,
प्रवीण द्विवेदी, सुरेश कुमार मिश्र, भवानी शंकर दूबे, रविन्द्र मिश्र, राकेश गौतम, दुर्गेश तिवारी, अंजनी कुमार पांडेय, शुभम मिश्र, मो.रियाज सिटी, सहजाद सलमानी, शिवांशु भट्ट, पृथ्वीराज गौतम, फतेह बहादुर सिंह, रियाज सुल्तान, विकास जायसवाल, मो.इदरीश, मुन्ना लाल यादव, रामकुमार पटेल, संतोष शर्मा, रवि प्रताप सिंह, आलोक पाण्डेय, धर्म राज सिंह, नूर आलम, देवमणि पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button