ब्रेकिंग
विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
उत्तरप्रदेशलखनऊ

विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर रखी

विपक्ष से सदन की गरिमा बनाए रखें -- केशव मौर्य।

विपक्ष से सदन की गरिमा बनाए रखें — केशव मौर्य

विपक्ष को आईना दिखाते हुए केशव मौर्य बोले ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो

गौरव तिवारी ग्लोबल भारत न्यूज।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सत्र में नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन की कार्यवाही के दौरान 9 अध्यादेशों तथा 68 नियम एवं विनियमों को सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष एवं विपक्षी सदस्यों से बार-बार आग्रह किया कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन की गरिमा बनाए रखें तथा जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि विधान परिषद लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है और इसकी कार्यवाही व्यवधानमुक्त एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित होना सभी पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है।मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध तथा धार्मिक संस्थाओं की संपत्ति के दुरुपयोग के मामलों में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है। किसी भी दोषी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के आधार पर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विपक्ष पर साधा निशाना- मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अंधकार, अव्यवस्था और कुशासन का दौर देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय गुंडों और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button