ब्रेकिंग
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न, जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमर शहीद के बलिदान दिवस पर राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का हुआ आयोजन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा अजीब माहौल बा का चुनाव करीब बा ऐतिहासिक रूमी दरवाज़े के प्रांगण में एक भव्य देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! हजारों हजार श्रद्धालुओं नें किया प्रसाद ग्रहण। नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

जनपदवासी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर करें अपलोड-डीएम

जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

जनपदवासी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर करें अपलोड-डीएम

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सभी आवासित घरों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानो, व्यापारिक प्रतिष्ठानो, शहीद स्मारको, अमृत सरोवरो आदि पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किये जायेगे और कार्यालयों को तिरंगा प्रकाश से सुसज्जित किया जायेगा। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करे तथा अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें। उन्होने झण्डा फहराने के नियम के सम्बन्ध में बताया है कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झण्डे को यदि सरकारी अवसर पर फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ सम्मान के साथ उतारना चाहिए। निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी के भी द्वारा फेंका नहीं जायेगा उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है तथा हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button