ब्रेकिंग
प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज सिंह पटेल के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 6 सितंबर।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज सिंह पटेल के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और सत्ता का विकेंद्रीकरण करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने गांव की सरकार को मजबूत करने का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से साकार किया। आज आवश्यकता है कि ग्राम पंचायतों को अधिकार, संसाधन और पर्याप्त स्वायत्तता मिले। संगठन गांव-गांव जाकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का मूल विचार गांव, गरीब और आम आदमी को लोकतंत्र की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी देना है।

अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज को पंचायत स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाया जाए।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल जी के प्रतापगढ़ आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाकर पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर त्रिपाठी, सुनीता सिंह पटेल, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, भवानी शंकर दुबे, केके शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव, शुभम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, डॉ डीके शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, बृजेश यादव, रमा शंकर पटेल, प्रशान्त गुप्ता, अख्तर अंसारी, हिमांशु गुप्ता, सुधीर तिवारी, कपिल ओझा, मो. दिलशाद, मो. इद्रीश, मंगला शंकर दुबे, रवीन्द्र मिश्रा,आशिक अली, शिवानन्द दुबे, कृष्णा वर्मा, हजारी लाल वर्मा, विनोद कुमार प्रजापति, मीरा देवी, राम मनोहर, राम कुमार पटेल, मो. इस्कू, राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार पाल, प्रकाश पाण्डेय, विद्या प्रकाश, बीरेन्द्र प्रताप तिवारी, रवि प्रताप सिंह, कुंता लाल यादव, शाहिद मासूम, रमेश कुमार गौतम, सरफराज आलम, मो. इख्तियार, कमलाकान्त प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button