ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पकार।

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, प्रयागराज के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पकार।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 22 सितंबर।

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, प्रयागराज के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उक्त कार्यक्रम 22 सितंबर 2026 को आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगाराम चौराहा, कटरा-प्रयागराज में किया गया।

कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी जनपदों से माटीकला से जुड़े मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों ने अपनी स्वरचित कला कृतियों के साथ प्रतिभाग किया।

तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृतिविभग उत्तर प्रदेश, कलाध्यापक एवं एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, एवं साधनागस्वामी द्वारा कला कृतियों की उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया।

प्रथम पुरस्कार ऋचा राज पत्नी स्व. चन्दन कुमार वर्मा, कालिन्दीपुरम प्रयागराज, द्वितीय पुरस्कार आदित्य प्रजापति पुत्र विजय कुमार, अल्लापुर प्रयागराज तथा तृतीय पुरस्कार आमन्त राय पुत्र बर्दी नारायण कौशरिया, प्रयागराज को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख, बहरिया प्रयागराज द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने माटीकला के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृष्णा कुमार यादव, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, जवाहर लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी; राजेश कुमार सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी; नन्द लाल पटेल, ग्रामोद्योग अधिकारी-1; सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक; अमित कुमार, प्रधान सहायक; पवन यादव, वरिष्ठ सहायक मिर्जापुर; महेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रधान सहायक; ओम प्रकाश मौर्य, औद्योगिक पर्यवेक्षक; उर्मिला, आशुलिपिक; संदीप कुमार, राम लाल, हिमांशु यादव, अनुज द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, दिनेश दूबे, आशीष यादव एवं महेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button