ब्रेकिंग
गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि !
उत्तरप्रदेशलखनऊ

गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-2026 का आयोजन होगा।

उत्सव की परिकल्पना कवि सर्वेश अस्थाना की है, आयोजक "गोमती उत्सव समिति, लखनऊ" के अध्यक्ष राम कृष्ण यादव (पूर्व पार्षद, गोमतीनगर) हैं तथा मुख्य संरक्षक समाजसेवी राजीव मिश्र हैं।

गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-2026 का आयोजन होगा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 31 अक्टूबर।

उत्सव की परिकल्पना कवि सर्वेश अस्थाना की है, आयोजक “गोमती उत्सव समिति, लखनऊ” के अध्यक्ष राम कृष्ण यादव (पूर्व पार्षद, गोमतीनगर) हैं तथा मुख्य संरक्षक समाजसेवी राजीव मिश्र हैं।

रामकृष्ण यादव ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिगंगा माँ गोमती को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयत्न करना तथा अवध की संस्कृति की ओर लोगों का ध्यानाकर्षण कराना है।

उन्होंने कहा कि उत्सवधर्मिता ही किसी भी लोकप्रियता को सुनिश्चित कर सकती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये इस त्रिदिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजनों की भी उपस्थिति है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कृति से जोड़ना ज़रूरी है इसलिए इस उत्सव में
– दिन के समय 11 से 4 बजे तक प्रतिदिन *बाल उत्सव* होगा जिसके संयोजक श्री मयंक रंजन जी होंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सृजनात्मकता से जोड़ने के लिए युवा कविसम्मेलन मुशायरा भी किया जाएगा। नारी शक्ति की सहभागिता के लिऐ एक दिन महिलाओं का साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

लखनऊ के शास्त्रीय नृत्य को प्रदर्शित करने के लिए *युवा युगल ईशा- मीशा* की प्रस्तुति होगी। लोक गायकी को सम्मान देने के लिये प्रतिदिन लोक गायकों का कार्यक्रम होगा, जिसमे बाल लोकगायक आर्यन भी आमंत्रित किये गए हैं। हास्य तो सर्वप्रिय होता है जिसलिये प्रसिद्ध हास्य कलाकार वी.आई.पी. का कॉमेडी शो होगा।

लखनऊ कविता का सबसे बड़ा केंद्र है, इसलिए अंतिम दिन विराट अखिल भारतीय कविसम्मेलन आयोजित किया जायेगा। संस्कृति व पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश के कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ प्रतिदिन आयोजित होंगी।

प्रतिदिन गोमती गौरव सम्मान से विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। उत्सव के अंतर्गत 45 चयनित विभूतियों को सम्मिलित किया जाना है। स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर समय दिया जायेगा।

इस त्रिदिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिये लगभग 75 कर्मठ स्वयंसेवियों की टीम लगातार तैनात रहेगी, जिनका नेतृत्व रामकृष्ण यादव द्वारा किया जाएगा।

यह आयोजन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, उ०प्र० साहित्य सभा, अवधी विकास संस्थान, विपुलम्, दयाल पैराडाइज, ड्रीम्ज ग्रुप, सनातन धर्म परिषद, प्रहर्ष फाउण्डेशन, सर्च फाउण्डेशन, इंस्टीटूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, कामाख्या प्रोडक्शन एवं एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ जनकल्याण महासमिति, मुकेश बहादुर सिंह व अन्य की सहभागिता रहेगी।

परामर्श व संरक्षक मंडल में मा.श्री पवन सिंह चौहान एम.एल .सी., डॉ० मधुलिका सिंह, श्री राजेश सिंह दयाल, श्री आत्म प्रकाश मिश्र, डा. सुमन दुबे जी, श्री दीपक रंजन, श्री मनीष हिंदवी, श्री विक्रम सिंह, श्री समीर शेख, श्री विनोद मिश्र, श्री अनिल टेकरीवाल, श्री आत्म प्रकाश मिश्रा, पंडित आदित्य द्विवेदी, डा. राघवेन्द्र शुक्ला, श्री उमाशकर दुबे आदि गणमान्य बुद्धिजीवी सम्मिलित हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button