ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श...
उत्तरप्रदेशलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे छोड़ दिया शांति और सद्भाव का संदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे छोड़ दिया शांति और सद्भाव का संदेश

गौरव तिवारी ग्लोबल भारत….

लखनऊ, 13 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में गोमती उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘गोमती उत्सव-2026’ कार्यक्रम में सहभागिता कर समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मौर्य एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति, अमन, सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और रचनात्मक परंपराएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि गोमती उत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं, कला और संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मौर्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, कलाकारों को अपनी कला एवं संस्कृति के प्रदर्शन का मंच प्रदान करने तथा समाज में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान करना उनके योगदान को पहचान देने के साथ ही अन्य लोगों को भी जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

उप मुख्यमंत्री ने गोमती उत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान , भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री  राजीव मिश्रा , प्रख्यात कवि  सर्वेश अस्थाना , भाजपा के पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button