ब्रेकिंग
दबंग ग्राम प्रधान पति की गुंडागर्दी: पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा और मारपीट, अब एसपी से न्याय की गुह... डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न अजय राय ने सीएम योगी को बताया 'कालनेमि', भाजपा को घेरा वैश्विक रुप से परिवार भाव का संदेश देती है वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा: ओमप्रकाश प्रतापगढ़: बिहारगंज गोलीकांड के 7 इनामी बदमाशों ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की बढ़ी थी दबिश शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस जनों का विरोध प्रदर्शन। प्रतापगढ़: गैंगस्टर सुशील सिंह पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश प्रतापगढ़ जिला जेल में हड़कंप, जेल भेजे गए 13 में से 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव; एक पुरुष भी शामिल प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर; MP के 11 समेत 13 घायल, ... ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि पर “विश्व शांति दिवस” का आयोजन हुआ।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

देवरानी पर मारपीट का आरोप, महिला घायल, मुकदमा दर्ज

मासूम बच्ची आस्था ने बताया करतूत की बच्चों को कमरे में बंद कर उनके मां की किया पिटाई

देवरानी पर मारपीट का आरोप, महिला घायल, मुकदमा दर्ज

मासूम बच्ची आस्था ने बताया करतूत की बच्चों को कमरे में बंद कर उनके मां की किया पिटाई

कुंडा l मानिकपुर थाना क्षेत्र के बैरहना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मनोरमा यादव पत्नी मोहित यादव ने अपनी देवरानी पूनम यादव पत्नी संदीप यादव पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, देवरानी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जान बचाने के लिए जब वह घर से बाहर भागी तो आरोपी डंडा लेकर पीछे दौड़ पड़ी और दोबारा हमला कर दिया। डंडे से की गई पिटाई में मनोरमा यादव का सिर फट गया, जबकि हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इधर, पीड़िता की बेटी आस्था ने आरोप लगाया है कि मारपीट से पहले उसकी चाची पूनम यादव ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था, जिससे वह मां की मदद नहीं कर सकी।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button