ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

देवरानी पर मारपीट का आरोप, महिला घायल, मुकदमा दर्ज

मासूम बच्ची आस्था ने बताया करतूत की बच्चों को कमरे में बंद कर उनके मां की किया पिटाई

देवरानी पर मारपीट का आरोप, महिला घायल, मुकदमा दर्ज

मासूम बच्ची आस्था ने बताया करतूत की बच्चों को कमरे में बंद कर उनके मां की किया पिटाई

कुंडा l मानिकपुर थाना क्षेत्र के बैरहना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मनोरमा यादव पत्नी मोहित यादव ने अपनी देवरानी पूनम यादव पत्नी संदीप यादव पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, देवरानी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जान बचाने के लिए जब वह घर से बाहर भागी तो आरोपी डंडा लेकर पीछे दौड़ पड़ी और दोबारा हमला कर दिया। डंडे से की गई पिटाई में मनोरमा यादव का सिर फट गया, जबकि हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इधर, पीड़िता की बेटी आस्था ने आरोप लगाया है कि मारपीट से पहले उसकी चाची पूनम यादव ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था, जिससे वह मां की मदद नहीं कर सकी।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button