ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

ब्राह्मण एकता दिवस के रूप में 30 अप्रैल को मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

अक्षय तृतीया के दिन शहर में राष्ट्रीय परशुराम सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण एकता दिवस के रूप में 30 अप्रैल को मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

अक्षय तृतीया के दिन शहर में राष्ट्रीय परशुराम सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी अक्षय तृतीया पर्व पर आगामी 30 अप्रैल दिन बुधवार में श्रीहरि विष्णु जी के छठे अवतार के रूप में पूजनीय भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकलकर पूजा पाठ भंडारा आयोजित कर मनाया जायेगा । जिसकी तैयारियां जोरो पर है राष्ट्रीय परशुराम सेना के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए झंडा बैनर लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे कंपनी बाग में भारी संख्या में भगवान परशुराम के भक्त शोभायात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित होंगे जहां पर अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे यह यात्रा कंपनी बाग से प्रारंभ होकर राजापाल चौराहा श्रीराम तिराहा चौक घंटाघर भंगवा चुंगी बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चौक पर समापन होगा इसके उपरांत जलपान एवम भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या अधिवक्तागण समाजसेवी सामाजिक धार्मिक प्रबुद्ध वर्ग के साथ भगवान परशुराम के भक्तगण उपस्थित रहेंगे ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button