ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बुकिंग कराकर छीन लिया ई रिक्शा, जांच में जुटी पुलिस कुंडा। ई रिक्शा की बुकिंग कराकर रिक्शा चालक को मारकर रिक्शा छीनकर बदमाश फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

(प्रतापगढ़ कुंडा) मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव का रहने वाला रंजीत गुप्ता पुत्र (29 वर्ष)पुत्र सदाशिव गुप्ता ई रिक्शा चलाता है। सोमवार को दोपहर में कुंडा से एक व्यक्ति ने उसका ई रिक्शा बुककर हीरागंज चलने को कहा। हीरागंज पहुंचने के बाद बुकिंग कराने वाला व्यक्ति ई रिक्शा चालक को लेकर इधर-उधर घूमता रहा।

फिर उसे लेकर झींगुर तिराहा की ओर चलने को बोला। जैसे ही वह जैतापुर मज़रे झींगुर गांव के बलीपुर-गोपालापुर मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही बुकिंग कराने वाले बदमाश ने रंजीत को पीटकर उसका ई रिक्शा और मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। मामलें की जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस जांच में जुट गई। इस संबंध में एसओ मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। सघनता के साथ जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button