ब्रेकिंग
मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आलोक आजाद बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

आलोक आजाद बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक

प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ के जांबाज़ व्यक्तित्व आलोक आजाद को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष पंडित विजय नारायण भट्ट ने आलोक आजाद को मनोनयन पत्र देकर इसकी घोषणा की

भट्ट ने कहा कि आलोक आजाद द्वारा सनातन के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए उन्हें महासभा का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है। हम आशा करते हैं कि आलोक आजाद अपनी क्रियाशीलता, कर्मठता एवं क्षमता का पूर्ण सदुपयोग करते हुए सनातन के उत्थान हेतु महासभा की राष्ट्रीय टीम के साथ समन्वय स्थापित कर धर्म हित में कार्य करते हुए महासभा को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।इस अवसर पर आलोक आजाद ने अध्यक्ष पंडित विजय नारायण भट्ट जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ! साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वह अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ सनातन हित के कार्यों को सदैव समाज में बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। आलोक आजाद के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत होने पर उनके पैतृक जनपद प्रतापगढ़ में खुशी की लहर है। श्री आजाद के परिजनों , शुभचिंतकों एवं मित्रों द्वारा लगातार बधाई संदेश उनको मिल रहे हैं जिससे श्री आजाद अभिभूत हैं*।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button