ब्रेकिंग
2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आईएमए के अध्यक्ष ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष ७ अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 7 अप्रैल।

आईएमए के अध्यक्ष ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष ७ अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं लोग अपने जीवन को बेहतर तरीक़े से व्यतीत करें और समाज और अपने देश को खुशहाल बनाएं।

हम सभी का उद्देश्य है कि देश तरक्की की ओर बढ़ता रहे। आज अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के लिए विज्ञान का समन्वय ज़रूरी है। हम सभी को हर एजेंसी के साथ जो वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी हुई है उनको प्रेरित करना चाहिए ताकि उसका लाभ मानव, पशु, पेड़ आदि सबको प्राप्त हो।

इसलिए इस विषय को समझने के लिए इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नारे के साथ आयोजन किया है कि “हम स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों। और विज्ञान के साथ खड़े रहें।”

इसी कड़ी में आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा इसका आयोजन किया गया और लोगों को जागरूक किया गया। ५० लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड सुगुर, ब्लड प्रेशर की जाँच भी की गई।

इस कैम्प को सफल बनाने में डॉ शिव मूर्ति लाल मौर्य, डॉ अम्बर केशरवानी, डॉ रवि श्रीवास्तव, डॉ पांडे फिजिशियन, डॉ एस एस गुप्ता मिसेज़ डॉ शशि प्रभा गुप्ता, डॉ विनय सिंह, डॉ ए के कुलश्रेष्ठ,डॉ सम्यक उपाध्याय, डॉ मिनहाज खान, गंगा पांडे, विमल यादव और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा ।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button