ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा -सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कराया शांत

(प्रतापगढ़। कुंडा:) मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गड़ौली गांव निवासी अनिल कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सुमन की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो परिजन उसे कुंडा के सरयू नगर स्थित एक निजि चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

इलाज के नाम पर महिला के परिवार से नर्सिंगहोम संचालक द्वारा 20 हजार रूपया भी जमा करा लिया गया। इलाज चल ही रहा था कि शाम करीब 5.30 बजे महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन आक्रोशित हो उठे और जमा किए गए पैसे की मांग करने लगे। नर्सिंग होम संचालक द्वारा पैसा देने में आनाकानी करने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा इलाज के नाम पर जमा कराए गए पैसे में से दवा का पैसा कटवाकर बाकी 15 हजार रूपया पीडित को लौटवाया। जिसके बाद स्वजन शांत हुए और किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते महिला का शव लेकर घर चले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि महिला के परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नही चाहते है जो लिखित रूप से दिए है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button