ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकप्रतापगढ़मनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइलविदेशव्यापार

इमरान प्रतापगढ़ी से निकाह की खबरों में कितना दम? इकरा चौधरी हसन ने सच बता दिया

कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा चौधरी हसन ने कहा है कि फिलहाल उनकी शादी (निकाह) की कोई योजना नहीं है और उनका पूरा ध्यान कैराना के लोगों के द्वारा दी गई जिम्मेवारी पर है। उन्होंने कहा कि कैराना के लोगों ने इतनी बड़ी जवाबदेही दी है कि अभी बाकी चीजों के लिए वक्त नहीं है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के साथ उनकी शादी पक्की होने जैसी वीडियो को लेकर इकरा ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और इससे उन्हें और उनके परिवार को तकलीफ होती है।

इकरा चौधरी हसन से शालिनी कपूर तिवारी ने पॉडकास्ट में उनकी 30 साल की उम्र का हवाला देकर पूछा कि शादी की क्या योजना है। इस पर इकरा चौधरी ने कहा- “मेरा अभी कोई ख्याल नहीं है। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन इस समय मैं बहुत खुशकिस्मत हूं और मैं बहुत दिल से कैराना के लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। मेरा पूरा ध्यान अभी अपने काम पर है, अपनी जिम्मेदारी पर है, और इसको सही तरीके से करने पर है। बाकी चीजों के लिए ना वक्त है, ना इस समय दिलचस्पी है।” जब इकरा से पूछा गया कि परिवार में कोई शादी के लिए नहीं कहता तो उन्होंने कहा कि अब कोई नहीं कहता। अब वो कुछ जरूरी काम कर रही हैं।

कैराना सांसद इकरा चौधरी बोलीं- मृगांका सिंह और मेरे परिवार का गोत्र एक है, मुझे इस पर गर्व है

जब इकरा चौधरी से कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के साथ शादी की अटकलों वाले वीडियो की सोशल मीडिया पर भरमार को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- “सबको ये कहना चाहती हूं कि इन बातों में बिल्कुल कोई सच्चाई नहीं है। और ऐसी गलत अफवाह किसी व्यक्ति के लिए, किसी लड़की के लिए चलाना बहुत गलत है। मुझे बहुत अफसोस होता है ये देखकर। मैं सबसे गुजारिश करना चाहूंगी कि ऐसी वीडियो बनाना बंद कर दें। मुझे बहुत तकलीफ होती है इससे। मेरे परिवार को भी।”

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button