ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मतदाता सूची से नाम काटना लोकतंत्र की हत्या : डॉ. नीरज त्रिपाठी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके "वोट चोर- गद्दी छोड़" मशाल जुलूश निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मतदाता सूची से नाम काटना लोकतंत्र की हत्या : डॉ. नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 14 अगस्त 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके “वोट चोर- गद्दी छोड़” मशाल जुलूश निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट रही है। यह केवल चुनावी धांधली नहीं, बल्कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है।

नगर अध्यक्ष मो इश्तियाक ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। भाजपा की यह रणनीति साफ़ तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। हम हर बूथ पर खड़े रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मतदाता को उसका अधिकार छीनने न दिया जाए।

पी सी सी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ल ने कहा कि भाजपा सोचती है कि प्रशासनिक दबाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बंधक बनाकर सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन कांग्रेस एक-एक बूथ पर डटी रहेगी और लोकतंत्र पर ताला नहीं लगने देगी।

बैठक में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, काशी नारायण मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, विजय शंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा, प्रेम शंकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानन्द तिवारी, सुनीता सिंह पटेल, मकरंद शुक्ला, विजय प्रताप त्रिपाठी, चन्द्रनाथ शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, मो.दिलशाद, मो.हुजैफ, सुरेश कुमार सरोज, भवानी शंकर दूबे, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, अबू शमा,शुभम मिश्रा, विमल सिंह, उमेश तिवारी, अरबाज आलम, मो ईदरिशी, राजेन्द्र मौर्य, अश्वनी उपाध्याय, मो सब्बीर भोला, के.के.शुक्ला,आशिक अली, शिवांशु भट्ट, अब्दुल हफीज,राधे श्याम दूबे, शमीम खान, अब्दुल रहमान, रफीक, राजू खान,सुमित सिंह सतीश सरोज, बबलू सरोज, निसार अहमद, रितेश सरोज, इन्द्रदेव पाण्डेय,मो कासिम, शहजाद सलमानी, एजाज अकमल, विवेक गुप्ता, नीरज गौतम, आदि लोग मौजूद थे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button