ब्रेकिंग
शासकीय योजनाओं की पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये- डीएम। अस्पताल खुद परोस रहा बीमारी गन्दगी का आलम, व्यवस्था पर सवाल पंच परमेश्वर विद्यापीठ सलाहकार परिषद की पहली ऑनलाइन बैठक संपन्न। वीरता और न्याय की प्रतीक, मालवा की महारानी वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार पारस अमरोही का निधन हुआ। संयुक्त अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है तम्बाकू- एडीजे थाईलैंड में डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दंत चिकित्सा शिविर कल डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Uncategorizedदेश

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत: मुंबई हमले का था साजिशकर्ता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मृत्यु हो गई।

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत: मुंबई हमले का था साजिशकर्ता।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 27 दिसम्बर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि मक्की को दिल का दौरा पड़ा। प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के बाद उनका इलाज चल रहा था।

मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में शुगर (मधुमेह) के बाद उनका इलाज चल रहा था।

जेयूडी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा (Abdul Makki Died) और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अब्दुल रहमान मक्की को हाफिज अब्दुल रहमान मक्की के नाम से भी जाता है। उसका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हुआ था। मक्की लंबे समय से हाफिज सईद का बहुत करीबी रहा है।

उसने लश्कर और जमात-उद-दावा (Jamaat ud Dawa, JuD) में कई अहम पदों को भी संभाला है। मक्की पॉलिटिकल चीफ और लश्कर के लिए फंड जुटाने जैसे काम भी संभालता था। वो लश्कर की गवर्निंग बॉडी शूरा का मेंबर भी था।

मक्की को 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भारतीय एजेंसियों ने उसे आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था।

जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के बहनोई मक्की को आतंकवाद विरोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी।

जेयूडी का उप प्रमुख मक्की आतंकवाद के वित्तपोषण में सजा सुनाए जाने के बाद से ही कम चर्चा में था।

पाकिस्तान मुताहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था।

2023 में, मक्की को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाएगा, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और हथियार प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मक्की अपने भारत विरोधी भाषणों के लिए पाकिस्तान में काफी फेमस था।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button