ब्रेकिंग
फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

यशस्वी प्रधान के सम्मान से नवाजे गए बरई प्रधान समर्थकों में खुशी

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा कार्यक्रम के तहत किए गए सम्मानित

यशस्वी प्रधान के सम्मान से नवाजे गए बरई प्रधान समर्थकों में खुशी

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा कार्यक्रम के तहत किए गए सम्मानित

प्रतापगढ़, कुंडा ब्लाक के बरई प्रधान एक फिर अपने कार्यों को लेकर सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक द्वारा सम्मानित किए गए हैं। इसके पहले प्रधान भुट्टो हाफिज को उनके अच्छे कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।सीमेंट निर्माता कंपनी अपने सामाजिक सरोकारों के तहत एक अभियान चलाकर प्रदेश के विभिन्न ऐसे ग्राम प्रधानों को सम्मानित कर रही है जो अपने विकास कार्यों से मील का पत्थर गाड़ चुके हैं।सूचना से ग्राम प्रधान समर्थकों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा आयोजित यशस्वी प्रधान कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को सम्मानित करना है जिन्होंने गाँव के विकास में सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम “गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा” की अवधारणा पर आधारित है। यशस्वी प्रधान पहल के तहत, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्राम प्रधानों को उनके दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और अनुकरणीय विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है इसी क्रम में 11अगस्त 2025 को ग्राम सभा बरई में फिर से एक बार यशस्वी प्रधान खुर्शीद अहमद भुट्टो हाफिज जी को सम्मानित किया गया!

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button