ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आर एस एस का विजयादशमी उत्सव मनाया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ बाबा बेलखरनाथ धाम खंड के अंतर्गत फेनहा शिव मण्डल का विजय दशमी उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आर एस एस का विजयादशमी उत्सव मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 6 अक्टूबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ बाबा बेलखरनाथ धाम खंड के अंतर्गत फेनहा शिव मण्डल का विजय दशमी उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्वयंसेवकों ने मंडल में अनुशासन के साथ पथ संचलन किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख श्रीमान प्रभाशंकर पाण्डेय जी ने कहा कि विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है।

उन्होंने कहा की प्रभु श्रीराम ने संगठित शक्ति के बल पर धर्म की स्थापना की और अत्याचारी रावण का अंत किया। मां दुर्गा ने भी महिषासुर जैसे अत्याचारी राक्षसों का इसी दिन वध किया।

उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। उन्होंने पराधीनता में जकड़े देशवासियों की पीड़ा को समझा और जाति, भाषाओं में बंटे समाज को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

उन्होंने बताया कि सन 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। संघ का शताब्दी वर्ष इस विजयदशमी से शुरू होकर अगले विजयादशमी तक अनवरत चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हम प्रत्येक नगरों और गांवों में संघ की शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस बार पंच परिवर्तन के आधार पर सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण व स्व का बोध को पूरी तन्मयता के साथ लागू करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव जी,खण्ड संघचालक दिनेश जी, खंड कार्यवाह अजय प्रताप सिंह जी, सूबेदार मेजर किशोर पांडे जी, राजेंद्र प्रसाद पांडे जी, सह खण्ड कार्यवाह शिवेंद्र जी, राजदेव पांडेय जी, अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह जी, खंड के सामाजिक समरसता प्रमुख अजीत प्रताप सिंह जी, तीर्थराज तिवारी जी, पत्रकार मनोज सिंह जी, खंड सेवा प्रमुख दीपक खरे जी, खंड के पर्यावरण प्रमुख कृष्णा सोनी जी, ओमप्रकाश सोनी जी, देवेश मणि पांडे जी, सिद्धार्थ सिंह रघुवर जी, दीप सिंह जी रमाकांत जी, राम प्रकाश जी, रामचंद्र जी, अम्बुज सिंह समेत भारी संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button