ब्रेकिंग
कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम पहुंचे मेडिकल कॉलेज घायलों का लिया हाल-चाल डीएम ने घायलों के बेहतर उपचार करने का दिया निर्देश

डीएम ने शिव सहाय अवस्थी ने दुर्घटना पर जताया दुःख

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर उपचार करने का दिया निर्देश

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़-अमेठी सीमा पर धरौली मधुपुर में हुए हादसे में स्कार्पियो सवार मैनपुरी के रोडवेजकर्मी, उनके पिता व बहू की मौत हो गई। दो बच्चाें समेत 10 स्नानार्थी घायल हो गए। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डीएम ने सीएमएस से घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए तथा एसडीएम को वहां पर रहने को कहा। वहां भर्ती शिवम गुप्ता, उनके दोनों बच्चों, पत्नी के साथ ही डीसीएम पर रहे घायलों वासुमति प्रतापपुर बखिरा, वृंदावती दुधारा बस्ती, फभौती मंझरिया पठान संत कबीर नगर, बखरिया मेहदावल की मंजू व सोनमती समेत घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। यहां से शीतल, राम अंजोर व शिवम समेत बच्चों को रायबरेली एम्स रेफर किया गया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि दुर्घटना दुखद है। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तत्परता से शुरू कर दिया, जिससे कई घायलों को खतरे से बचाने में मदद मिली। घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button