ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि यात्रा।

आज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का आयोजन किया गया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि यात्रा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 7 जुलाई।

आज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का आयोजन किया गया।

यात्रा में अम्बेडकर चौराहे, पुलिस लाइन, राजापाल टंकी चौराहे से ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मन्दिर पहुंच कर श्री सुन्दर काण्ड पाठ एवम श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां भगवान श्रीराम से दोषियों एवं सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और मंदिरों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सरकार श्री राम मंदिर श्राइन बोर्ड का गठन क्यों नहीं कर रही है जबकि श्री राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों द्वारा 70 बार चोरी की गई l

जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए l

जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी ने कहा कि संघ-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त कर चंपत राय की चंडाल चौकड़ी ने गरीब जनता द्वारा चढ़ाए गए प्रभु श्री राम के चढ़ावे, आभूषण, दान और शिलाओं को लूट लिया।

पाखंडी संघियों-भाजपाईयों ने इस देश की करोड़ो हिंदू जनता की आस्था को अपने फायदे के लिए रौंद दिया l

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, बी पी त्रिपाठी, मासूम हैदर, प्रदीप द्विवेदी, प्रशांत सिंह प्रिशु, यश द्विवेदी, मो.इस्तियाक, सरोज कश्यप, सुरेश कुमार सरोज, डॉ दीपक त्रिपाठी, भवानी शंकर दुबे, मोहम्मद वसीम, मकरंद शुक्ला, सोनी तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, अशोक सिंह, उमेश तिवारी, राधेश्याम दुबे, रविंद्र मिश्रा, धर्मराज सिंह, सुरेश दुबे, रवि प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह, इंद्रदेव पांडे, सद्दाम हुसैन, आशा, सुमन, आशिक अली, अबू शमा, सुभाष तिवारी सलमान खान, किशन सिंह, अनिल मौर्य, मनोज कुमार, देवमणि पाण्डेय, नूर आलम, फरीद भाई, जमाल, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button