ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संगठन सृजन अभियान’ के तहत ‘जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी की "संगठन सृजन अभियान" के तहत आज कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ राम लवट यादव जी के नेतृत्व में फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 30 अगस्त।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी की “संगठन सृजन अभियान” के तहत आज कांग्रेस जिला उपाध्यक्षप्रभारी फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ राम लवट यादव जी के नेतृत्व में फ्रंटल,विभाग एवं प्रकोष्ठ संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी जी ने किया।

अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द आप सभी अपनी अपनी कमेटियों का गठन कर लें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं शहीदों की विरासत को कायम रखना एवं सत्ता में बैठी अहंकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने ही लक्ष्य है l ये तभी संभव है जब हमारे सभी अनुषांगिक संगठन साथ मिलकर काम करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी फ्रंटल विभाग व प्रकोष्ठ राम लवट यादव जी ने सभी से एक स्वर में कहा कि कोई भी पार्टी या संगठन तभी प्रभावी हो सकता है जब हम सब मिलकर गांव गांव जाकर लोगों से अपनी विचारधारा को बताकर संगठन से जुड़ने का आह्वाहन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वोट अधिकार यात्रा जो कि जननायक राहुल गांधी कर रहे हैं वोट चोरी के खिलाफ जल्द ही जिले में एक विशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा l

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस शिक्षक नेता काशी नारायण मिश्र, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद उपाध्याय, डॉक्टर सेल के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक शुक्ला, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी, पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. इदरीशी, एनएसयूआई के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष यश द्विवेदी, जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, जिला सचिव मो. दिलशाद, पृथ्वी राज गौतम,रियाज सुलतान, आशिक अली, अरबाज आलम, लव त्रिपाठी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button