ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
प्रतापगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पीड़ितों के पोंछे आंसू

अंतू के पारा हमीदपुर पहुंचे कांग्रेसी, मां बेटे की नृशंस हत्या पर जताया शोक

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के पारा हमीदपुर में मां शिवपत्ती मौर्या और उसके मासूम पुत्र औरभ मौर्या की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवम उनकी अन्तिम यात्रा में सम्मलित हुआ l प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई जांच की मांग की। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी से फोन पर वार्ता कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। सांसद प्रमोद तिवारी जी ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट और आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, आमिर खान ,गजाधर वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l

मां बेटे की नृशंस हत्या के बाद परिजनों को ढ़ाढस बंधाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button