ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार्थना व अनुष्ठान किया।

श्री राय के शीघ्र स्वास्थ लाभ और लम्बी उम्र की कामना हेतु आज प्रतापगढ़ जनपद के ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार्थना व अनुष्ठान किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 3 मई।

श्री राय के शीघ्र स्वास्थ लाभ और लम्बी उम्र की कामना हेतु आज प्रतापगढ़ जनपद के ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट जी के कुशल नेतृत्व में एकत्रित हुए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और उसके पश्चात दिव्य हवन, विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कर प्रभु से अपने जनप्रिय नेता की कुशलता की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया l

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रीहनुमान जी महाराज से प्रार्थना किए कि प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा, “माननीय अजय राय जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और जनसेवा की जीती-जागती मिसाल हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी जिस मजबूती और निर्भीकता से उन्होंने जनता की आवाज़ बुलंद की है, वह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊर्जा और धार पाई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पहले से भी अधिक जोश और संकल्प के साथ जनता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस समय उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा, जिला सचिव डॉ. अभय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, जिला सचिव कृष्णा कान्त शुक्ल, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्र, जिला सचिव अशोक सिंह मुन्ना, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, जिला उपाध्यक्ष करुण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी, भवानी शंकर दूबे, रविन्द्र मिश्र, पृथ्वी राज गौतम, त्रिपुरारी नाथ, अतुल पाण्डेय, ऋषिकेश मिश्र, अंजनी कुमार पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button