ब्रेकिंग
माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं पुलिस एसपी ने महाकुम्भ के दृष्टिगत गोड़े बाईपास का किया निरीक्षण

महाकुम्भ के दौरान आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये- डीएम।

महाकुंभ 2025 के दौरान आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये- डीएम।

प्रतापगढ़,6 जनवरी। महाकुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने के लिये डीएम संजीव रंजन और एसपी डा० अनिल कुमार ने गोड़े बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होने राजगढ़ बाईपास पहुॅचकर निर्माणाधीन हाइवे एवं ओवरब्रिज का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।महाकुंभ 2025

उन्होने ग्रामसभा डगैता के आगे नवनिर्माण ओवरब्रिज के पास हाईवे टर्निंग पर हुये सड़क दुर्घटना का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सम्बन्धित को यातायात व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने राजगढ़ बाईपास से होते हुये सुखपालनगर, चिलबिला बाइपास के ओवरब्रिजों का निरीक्षण भी किया और सड़कों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकुम्भ के दौरान आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान दिया जाये, सभी व्यवस्थायें जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इस दौरान सीओ सिटी एवं यातायात शिव नारायण वैश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button