ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एसीजीएम की अदालत का विरोध, कानून मंत्री को भेजा ज्ञापन

(प्रतापगढ़लालगंज )आउटलाइन कोर्ट में एसीजीएम कोर्ट का संचालन होने के विरोध में एक माह से मुख्यालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को अधिवक्ता संगठन की ओर से प्रदेश सरकार के कानून मंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। सोमवार को कचहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बैठक की।

लालगंज आउटलाइन कोर्ट में एसीजीएम की अदालत का संचालन शुरू होने से मुख्यालय के अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान जिलाबार के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री राजेश्वर सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष आनंद पांडेय, वकील परिषद के मंत्री विजयनाथ पांडेय, जूनियर के बाद के उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, हरीश शुक्ला, मुकेश ओझा, अजीत ओझा, संजय कनौजिया, हंसराज दुबे, कमलेश गौतम, दीपक मिश्र आदि ने कानून मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शिवसहाय अवस्थी को दिया। इसमें उन्होंने बताया कि दहिलामऊ में परिवार न्यायालय, लालगंज, कुंडा, पट्टी तहसीलों में नियम को दरकिनार कर आउटलाइन कोर्ट की स्थापना की गई है। पहले भी संगठन की ओर से आउटलाइन कोर्ट के विरोध में आंदोलन किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छह सूत्री मांगों पर जूनियर बार, वकील परिषद व जिला बार के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पदाधिकारियों ने विरोध प्रकट करने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button