ब्रेकिंग
धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

महाकुंभ में जूना अखाड़े के महंत आनंद गिरी महाराज का निधन

महाकुंभ में जूना अखाड़े के महंत आनंद गिरी महाराज का निधन

 

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में जूना अखाड़े के महंत आनंद गिरी महाराज का सोमवार शाम स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। 50 वर्षीय आनंद गिरी को रविवार दोपहर सीने में दर्द की शिकायत के बाद सेक्टर नंबर 20 स्थित उपकेंद्रीय अस्पताल लाया गया था।

चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां हार्ट रोग विभाग में भर्ती किया गया। अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के अनुसार, ठंड लगने की वजह से आनंद गिरी को दिल का दौरा पड़ा। सोमवार शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।

महाकुंभ के दौरान ठंड और भीड़भाड़ के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। सोमवार को केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में सात मरीजों को हार्ट अटैक के बाद भर्ती किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ। केंद्रीय अस्पताल में 1000 मरीज, सेक्टर नंबर 20 उपकेंद्रीय अस्पताल में 1100 मरीज और सेक्टर नंबर 24 उपकेंद्रीय अस्पताल में 900 मरीज आये। ज्यादातर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द, उलझन, सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायतें थीं।

स्नान के दौरान ठंड का कहर छतरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित को सेक्टर 24 के घाट पर स्नान के दौरान ठंड लगने के कारण अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया। आईसीयू में चार घंटे के इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के बावजूद, ठंड और भारी भीड़ के कारण चिकित्सा सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव है। डॉक्टरों ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।

Anand Giri

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button