ब्रेकिंग
पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म... शिक्षा से ही सभ्य समाज की स्थापना संभव: सचिन यादव यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IPS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

न्याय पालिका में जवाबदेही तय करने हेतु अधिवक्ता परिषद सौपेगा ज्ञापन

न्याय पालिका में जवाबदेही तय करने हेतु अधिवक्ता परिषद सौपेगा ज्ञापन

प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से उच्च न्याय पालिका में जवाबदेही सुनिश्चित किये जाने के संबंध में 24 अप्रैल 2025 को जिला अधिकारी को दिये जाने वाले ज्ञापन के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इस मौके पर परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उच्च न्यायपालिका की सुचिता,पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के विषय में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। उक्त संबंध में अवध प्रांत की प्रांतीय महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय परिषद की सदस्य किरण बाला सिंह के नेतृत्व में 24 अप्रैल 2025 को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष भरत लाल, उपाध्याय रवि सिंह,राजाराज सरोज, रूप नारायण सरोज,आशीष मौर्य, सतीश दूबे,आशीष गुप्ता,जया शर्मा, अभिषेक शर्मा,ममता सरोज,वासिनी विश्वकर्मा,दीपक मिश्र,मृदुल गुप्ता, शिव कुमार, राहुल सिंह,संतोष दूबे, विभूति शुक्ल,अजय ओझा,आरजू, मनोज,अमरीश तिवारी,राकेश चौरसिया,रवि श्रीवास्तव,जेपी सिंह सहित आदि शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button