ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ द्वारा भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जन्म जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि "संविधान निर्माता" डॉ.अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के शिल्पी थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक भी थे।

जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ द्वारा भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जन्म जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “संविधान निर्माता” डॉ.अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के शिल्पी थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक भी थे।

कहा कि उन्होंने जीवन भर सामाजिक अन्याय, भेदभाव और जातीय विषमता के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका संपूर्ण जीवन समता, शिक्षा और न्याय के लिए समर्पित रहा।

निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि हम सब उनके सिद्धांतों को नमन करते है, और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराता हूँ। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” – बाबा साहब का यह मंत्र आज भी प्रासंगिक है।

अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि बाबा साहब अपने जीवन के 65 वर्षों में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया l राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता l

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, विनोद कुमार सरोज, सतीश कुमार सरोज, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, यश द्विवेदी, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अंजली उपाध्याय, सलमान खान, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, शिवांशु भट्ट, श्याम शंकर तिवारी, अबू शमा, अरबाज आलम, अब्दुल रहमान,पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. इदरिशी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, रियाज सुलतान,अश्वनी उपाध्याय, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, राम मनोहर,मीरा देवी, राम धन यादव आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button